भ्रष्टाचार के विषय पर भाजपा का होगा धरना


आशुतोष रंजन
गढ़वा

ईडी द्वारा पूछताछ के लिए सीएम को समन क्या भेजा गया,वर्तमान सरकार की पार्टी में तो जैसे भूचाल आ गया,जहां एक ओर हर जिले से कार्यकर्ता रांची पहुंच गए जहां उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा संबोधित किया गया तो वहीं आज अपने जिला मुख्यालय में उनका विरोध आपने देखा ही,सरकार का कहना है की यह सब केंद्र की भाजपानीत सरकार के इशारे पर हो रहा है,तो इधर आज ही जिला भाजपा की भी एक बैठक हुई जिसमें सरकार की कार्यप्रणाली को ले कर एक बड़ा धरना करने की बात कही गई,मौजूद नेताओं ने उक्त मौक़े पर और क्या कहा,आइए आपको बताते हैं।

यहां होगा भाजपा का धरना: – पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक ज़रूरी बैठक संपन्न हुई,बैठक की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम् गीत के साथ की गई,बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि झामुमो सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार,अव्यवस्था एवं बढ़ चुके अपराध के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रखंड मुख्यालय पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करने को लेकर पूरी तैयारी करने की बात कही गई,उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को बर्बादी की राह में ढकेल चुके हैं,जब देश की संवैधानिक संस्था ईडी जांच कर रही है तो इसमें भाजपा को क्या लेना देना है।

तब सत्ता का परिवर्तन हुआ है: – भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा कार्यकर्ता 7 नवंबर से ले कर 13 नवंबर तक प्रखंड मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करेंगें,उन्होंने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा,जब जब भाजपा द्वारा आंदोलन किया गया है,तब तब सत्ता परिवर्तन हुआ है।

तो पेट में दर्द काहे हो रहा है: – वो बैठक हो या कोई छोटा बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम हर मौक़े पर अपने बेबाक अंदाज़ और लच्छेदार अल्फाजों के ज़रिए मौजूद लोगों को संबोधित कर उन्हें प्रभावित करने वाले गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार,लुट अपराध का झामुमो सरकार संरक्षण कर रही है,कहा की ईडी सीबीआई कोई जांच करे,जब आप गलत नहीं हैं तो आपके पेट में दर्द काहे हो रहा है,अगर मुख्यमंत्री,सत्तापक्ष के मंत्री और विधायक इमानदार हैं तो ईडी के जांच में सहयोग करना चाहीए न की सड़क पर ऐसे दौड़ लगाना चाहिए,उन्होंने कहा कि गांव से शहर तक भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है,इसके लिए पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने आम जनता से आह्वान करते हुए कहा कि गढ़वा जिला को बचाने एवं इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा के आंदोलन में शामिल हों,और मुख्यमंत्री के उस धमकी भरी बातों को दिमाग़ से निकाल दें,कहा कि बालु,कोयला एवं वन संपदा को लुटा जा रहा है,गढ़वा जिला पुरी तरह से भ्रष्टाचार के आगोश में समा चुका है,उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में अपराध चरम पर पहुंच गया है,जहां हम सबों को एक साथ हो कर अमन का माहौल कायम करना है।

इसलिए भाजपा ही राज्य बचाने आगे आया है: – पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह लातेहार जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को झारखंड को बचाने के लिए झामुमो सरकार के खिलाफ मजबूती से प्रदर्शन करना है,उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड का निर्माण किया है इसलिए बचाने के लिए भी भाजपा ही आगे आया है,बस आप सभी से अनुरोध है की भाजपा के इस राज्य बचाओ उलगुलान में आप शामिल हों और अपने राज्य को बचाएं।

सूरज ने कहा एक नया सूर्योदय लाना है: – भाजपा नेता सुरज गुप्ता ने कहा कि झामुमो सरकार पुरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है,चारो तरफ लुट मचा हुआ है,ऐसा महसूस हो रहा है जैसे दिन के उजाले में सूर्यास्त हो गया हो,इसलिए भाजपा के इस आंदोलन में शरीक हो कर जहां एक ओर ऐसे भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकें ताकि इस राज्य में नया सूर्योदय हो सके।

लूट,भ्रष्टाचार और बलात्कार: – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को मजबूत प्रदर्शन करना होगा,हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है,लुट मचा हुआ है,वर्तमान की झामुमो सरकार में हर वर्ग परेशान है,लुट हत्या और बलात्कार तो सरकार का गहना बन गया है।

ये भी रहे मौजूद: – बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे ने किया,उक्त बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे,जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे,पलामू जिला प्रभारी रामाशीष तिवारी,मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पांडेय,ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी,किसान मोर्चा मिडिया प्रभारी अरविंद धर दुबे,सुप्रित केशरी,नगर मंडल अध्यक्ष सह समाजसेवी उमेश कश्यप,उदय कुशवाहा,बसंत प्रसाद,मनोज जायसवाल,अखिलेश तिवारी,नंदु चौधरी,यदु चौधरी,मुंशी यादव,रंजीत चौरसिया,विकास शर्मा,रामाकांत गुप्ता,रामसकल कोरवा,खुर्शीद आलम सहित कई दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।