श्री रुद्र महायज्ञ के सफल आयोजन के निमित्त की गई श्री नीलकंठ महादेव जी की विशेष पूजा अर्चना

श्री रुद्र महायज्ञ के सफल आयोजन के निमित्त की गई श्री नीलकंठ महादेव जी की विशेष पूजा अर्चना


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : जिला मुख्यालय स्थित ग्राम जोबरईया के बंडा पहाड़ स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में आज नीलकंठ महादेव की विशेष पूजा अर्चना की गई। ध्यान रहे की 08 मार्च 2026 से 16 मार्च 2026 तक उक्त मंदिर परिसर में नौ दिवसीय विराट श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। जिसके प्रधान संयोजक युवा समाजसेवी राकेश पाल हैं। आज अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर इसी कैलेंडर वर्ष में आयोजित होने वाले महायज्ञ के सफल आयोजन की कामना से नीलकंठ महादेव मंदिर स्थित भगवान शिवजी की विशेष पूजा अर्चना यज्ञाधीश श्री श्री आचार्य आशीष वैद्यजी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस विशेष पूजा में आचार्य के रूप में उपस्थित श्री दीपक मिश्रा जी एवं श्री अतुल ब्रह्मचारी जी के द्वारा समवेत मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। आज नववर्ष पर हजारों लोगों ने नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंच कर स्वस्थ, सुखद और समृद्ध जीवन की कामना हेतु इस पूजा अर्चना में भाग लिया। कार्यक्रम में जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार पाल ने सपत्नीक मुख्य यजमान के तौर पर भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जागृति युवा क्लब के उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, सचिव विनय कुमार पाल, कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल, उप कोषाध्यक्ष चैतू भुईयां समेत कई सीनियर जूनियर सदस्यों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media