कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच फल वितरण एवं रक्तदान किया


आशुतोष रंजन
गढ़वा

गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के जन्मदिन के मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया,तत्पश्चात मरिजों के बीच फल एवं ब्रेड का वितरण किया,इससे पूर्व मंत्री के गढ़वा स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया,आपको बताएं की झामुमो कार्यकर्ताओं ने इस मौक़े पर नौ यूनिट रक्तदान किया,रक्तदान करने वालों में केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे,महिला मोर्चा मुख्य संयोजक रेखा चौबे,मेराल महिला मोर्चा अध्यक्ष अराधना सिंह, महिला मोर्चा जिला सचिव चंदा देवी,विवेक सिंह,विकास राणा, मयंक दिवेदी,भोला केशरी व अमरेश झा का नाम शामिल है।

मौके पर झामुमो नेताओं ने कहा कि उत्सव के मौके पर भी हममें सेवा की भावना समाहित है,झामुमो के लोग जनसेवा के किसी भी मौक़े को नहीं छोड़ते हैं,लोगों ने केक काटकर एवं अस्पताल में इलाजरत मरीजों के बीच फल वितरण करते हुए मंत्री के लंबी उम्र की कामना की,सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाया एवं मिठाईयां बांटी,कहा कि मंत्री मिथिलेश जैसे जनप्रतिनिधि मिलना पूरे गढ़वा वासियों के लिए बहुत ही गर्व की बात है,जिनके ज़ुबान पर वही बात आती है जो उनके दिल में होता है,केवल ज़ुबानी नहीं बल्कि ज़मीनी काम करते हुए अनगढ़ गढ़वा को गढ़ने का जो उनके द्वारा संकल्प लिया गया है आज उसी संकल्प के तहत वो अनवरत विकासीय कार्य कर रहे हैं,जिसका आलम है की जिस गढ़वा में कभी लोग किसी काम की राह ताकते थे,आज उनकी आंखों के सामने विकास नुमाया हो रहा है,इधर हम सभी कार्यकर्ता भी उनसे निर्देश प्राप्त करते हुए गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाते हुए गढ़वा को अग्रणी बनाने के उनके संकल्प को पूरा करने में प्राणपन से जुटे हुए हैं।

ये भी रहे मौजूद: – मौके पर झामुमो जिला सचिव मनोज ठाकुर,अनिता दत्त,फुजैल अहमद,राजा सिंह,रंथा नायक,टुनटुन,नवीन तिवारी,दिलीप गुप्ता,भोला केसरी,धनंजय पासवान,जफर खान,मिथिलेश चौधरी,पप्पू तिवारी,जितेंद्र चौधरी,अरविंद पटवा,विष्णु सिंह,नीलू खान, अरमान सिद्दीकी,ओम प्रकाश गुप्ता,फैजुल अंसारी,बबलू सिंह, सत्यम सिंह,विकास राणा,शुभम गुप्ता,बलवंत,शादाब खान, अभिषेक मेहता,कौस्तुभ तिवारी, रेखा पाठक,सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।