स्वस्थ हो कर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सत्येंद्र नाथ


आशुतोष रंजन
गढ़वा

लगातार दहाड़ते रहने के बाद शेर को भी कुछ पल के लिए आराम की ज़रूरत होती है,इसीलिए गढ़वा की राजनीति में किसी भी मुद्दे पर बेबाक बोलने और गरीब मजलूमों की आवाज़ बन कर उनके हक़ और अधिकार के लिए जोरदार आवाज़ के साथ दहाड़ते रहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी कुछ रोज़ आराम करने के बाद आज वो एक बार फिर से उसी तरह दहाड़ने लौट रहे हैं,इधर उनकी वापसी की जानकारी होते ही आह्लादित लोगों का कहना है की उनकी मौजूदगी नहीं रहने से जहां एक ओर क्षेत्र विरान सा हो गया था वहीं दूसरी ओर उन्हें चाहने वाले लोग ख़ुद को पूरी तरह असहाय और लाचार महसूस कर रहे थे,लेकिन हर रोज़ वो आस देख रहे थे,उनका वो बेसब्र इंतजार आज उस वक्त ख़त्म हुआ जब उन्हें यह जानकारी हुई की उनके दिल अजीज़ सत्येंद्र नाथ तिवारी उनके बीच लौट रहे हैं,साथ ही लोग उनके गढ़वा आते ही उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी में भी जुट गए हैं।

स्वस्थ हो कर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सत्येंद्र नाथ: – आप इस जानकारी से तो बखूबी वाक़िफ हैं की पिछले दिनों डाल्टनगंज से गढ़वा आने के क्रम में घटित हुई सड़क दुर्घटना में पूर्व विधायक चोटिल हो गए थे,सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज़ के लिए रांची रेफर कर दिया गया था,जहां वो पारस अस्पताल में इलाजरत रहे,और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद आज उन्हें अस्पताल प्रबंधन द्वारा शुभकामना के साथ साथ पुष्पगुच्छ दे कर विदा किया गया।