10 वर्षों में पूर्व विधायक ने झूठ और फरेब का इतिहास रच दिया : मंत्री


आशुतोष रंजन
गढ़वा

शहर के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डेन में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का संगठनात्मक चर्चा सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सर्वोपरि है संगठन: – मौके पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सर्वोपरि है। कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते हैं। सभी लोग मिलकर पूरे दमखम के साथ संगठन को मजबूत करें। संगठन मजबूत होगा तो कार्यकर्ता खुद-ब-खुद मजबूत हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन में ईमानदारी से काम करें। उन्हें कभी पीछे मुड़कर देखना नहीं पड़ेगा। आपका काम ही आपको पहचान दिलाएगी। कहा कि पूर्व के 18 साल में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में विकास का कोई भी काम नहीं हुआ है,परंतु साढ़े तीन साल में हेमंत सरकार ने जो काम किया इसकी तुलना नहीं की जा सकती है। कोई भी अगर साढ़े तीन साल के कार्यों को 18 साल से कम साबित कर दे तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा कि हम अपनी बातों को जनता के बीच ठीक से नहीं रख पा रहे हैं। सभी कार्यकर्ता पार्टी के नीति,सिद्धांत एवं सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाएं। स्थिति यह है कि हमारे किए कार्यों का श्रेय दूसरे लोग ले रहे हैं। साथ ही विरोधी लोग हमारे अच्छे कार्यों को भी गलत तरीके से प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो साल कोरोना के बाद छह माह में इतना काम होने लगा कि विपक्षियों में खलबली मच गई। भाजपा ने हमारी सरकार को बदनाम करने के लिए ईडी से लेकर सीबीआई तक पीछे लगा दिया। मुख्यमंत्री को झूठ मुठ का बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ता जनता तक इस बात को पहुंचाएं कि आपक चुनी हुई सरकार को भाजपा कैसे बदनाम कर रही है ।जो सरकार गरीबों का काम कर रही है,जनता की चुनी हुई सरकार है इसे बदनाम कर जनता के प्रतिष्ठा एवं वोट को बेवजह कलंकित किया जा रहा है। इससे सीधे जनता की बदनामी हो रही है। जनता को बताएं कि भाजपा आपका और आपके वोट का अपमान कर रही है। मंत्री ने कहा कि सरकार नियोजन के मुद्दे पर रोजगार और नौकरी देने में पूरी तरह सफल नहीं हो सकी है। इसके पीछे सबसे बड़ी बाधा भाजपा है। भाजपाई नहीं चाहते कि हमारी सरकार में लोगों को रोजगार मिले। झारखंड सरकार ने नियोजन नीति बनाया तो भाजपा ने कोर्ट में केस कर उसे खारिज कर दिया। कार्यकर्ताओं के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सभी लोग निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर जनहित का काम करें। किसी भी अधिकारी की मजाल नहीं है कि वह नहीं सुनेगा। एकजुट होकर जनता के हित एवं अधिकार के लिए लड़ें।हर अधिकारी जनता का हर काम करेगा। कहा कि भाजपा जब झूठ का इतिहास बना सकता है तो हम सच को सच क्यों नहीं बता सकते हैं। कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करें एवं जनता को उनके लिए किए जा रहे कार्यों को बताएं। मंत्री ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2009 से 2019 तक गढ़वा की जनता का निःस्वार्थ सेवा किया और पूर्व के विधायक ने 10 वर्षों में झूठ और फरेब का इतिहास रच दिया। इन सभी बातों को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है।

इन्होंने भी विचार व्यक्त किया: – भवनाथपुर के पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव,केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे,झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम,सचिव मनोज ठाकुर,रेखा चौबे,ताहिर अंसारी, गुलाब सिंह,संतोष केशरी, कार्तिक पांडेय,संजय सिंह छोटू, राजकिशोर यादव,जीप अध्यक्ष शांति देवी,उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, आदि द्वारा भी विचार व्यक्त किया गया।

इनकी भी रही मौजूदगी: – कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय नेता परेश तिवारी,विधायक के स्वास्थ्य प्रतिनिधि कंचन साहू,बिजली विभाग प्रतिनिधि नसीम खान,मदनी खान,ओम प्रकाश गुप्ता,दिलीप गुप्ता,नीलू खान,आशुतोष पांडेय,राजा सिंह,अजय ठाकुर,नवीन तिवारी,आशीष अग्रवाल,गायत्री गुप्ता,चंदा देवी,आराधना सिंह, रेखा पाठक,मीना देवी,विनोद चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का शरीफ अंसारी ने किया।