घायलों ने कहा नशे में था धुत था बस चालक

कांडी बरडीहा मुख्य पथ पर बुधवार की अहले सुबह सिंगरा यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण लगभग दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में घायल के अनुसार यात्री बस का चालक नशे के हालत में बस चला रहा था,बस बरडीहा पहुंचने वाली थी। इसी बीच लंगोटीया बाबा धाम के समीप फुलेलवा नामक स्थान के समीप मुख्य पथ से खाई में देखते ही देखते पलट गई।

घटना में घायल: – कांडी थाना क्षेत्र के सड़की गांव निवासी उपेंद्र पटवा के 28 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार,छोटकी चटनीयां गांव के टोला सूगही निवासी गया साह के 42 वर्षीय पुत्र मुखलाल साह, हरिगांवा गांव निवासी जोगेश्वर राम के 24 वर्षीय पुत्री सुषमा कुमारी,चौबे मझीगांवा गांव निवासी गिरधारी रजवार के 40 वर्षीय पत्नी तेतरी देवी,व बुधन रजवार के 12 वर्षीय पुत्र संजय कुमार, रमना थाना क्षेत्र के भागोडीह गांव निवासी विश्वनाथ पाल के 60 वर्षीय पुत्र नथूनी पाल, डूमरसोता गांव निवासी बच्चा राम सहित 60 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी 40 वर्ष, एवं पलामू जिले के जोगा करकट्टा गांव निवासी अंतू राम के 57 वर्षीय पुत्र सीताराम, पलामू जिला के मेदनीनगर गांव निवासी पूनम देवी 52 वर्ष पति अखिलेश शर्मा 58 वर्ष, कांडी थाना क्षेत्र के चटनिया गांव निवासी जादू राजमार्ग 42 वर्ष, अरुण कुमार की पत्नी ममता देवी 32 वर्ष उसका 15 दिन का पुत्र, गढ़वा थाना क्षेत्र के चिनार गांव निवासी रामनाथ राम की पत्नी शांति देवी 50 वर्ष गढ़वा थाना क्षेत्र के सहिजना मोहल्ला निवासी जितेंद्र पाल की पत्नी सुनीता देवी 35 वर्ष उसकी पुत्री अनामिका कुमारी 15 वर्ष पुत्र शुभम पाल 12 वर्ष कांडी थाना क्षेत्र के नैना बार गांव निवासी अजय प्रसाद की पत्नी ममता देवी 40 वर्ष, पुत्री दिव्या कुमारी 24 वर्ष, सांडी थाना क्षेत्र के धारीदार गांव निवासी नागेंद्र सिंह 60 वर्ष पत्नी लाखो देवी 55 वर्ष, कांडी थाना क्षेत्र के मझिगावा गांव निवासी ननकु यादव का पुत्र मकसूदन यादव 60 वर्ष, अमरनाथ यादव की पत्नी रजनी देवी 30 वर्ष, पुत्र उत्कर्ष यादव 1 वर्ष, कांडी थाना क्षेत्र के राजाघटऊआ गांव निवासी महादेव राम का पुत्र राजेश्वर राम 65 वर्ष, सड़की गांव निवासी श्याम देव राम 65 वर्ष, अनूप चौबे की पत्नी रागनी तिवारी 34 वर्ष, पुत्र लोकेश चौबे 4 वर्ष, पुत्री अदिति चौबे 18 माह का नाम शामिल है।

चल रहा है इलाज़: – इधर घटना के बाद सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ पियूष प्रमोद डॉ प्रशांत प्रमोद डॉ तरुण कुमार डॉ वीरेंद्र कुमार डॉ अमित कुमार डॉ संजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों का इलाज कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी सह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों से हालचाल जाना और उन्हें हर संभव मदद करने की बात कही।