सत्तापक्ष में ना जाने क्यों मची है खलबली : उमेश


आशुतोष रंजन
गढ़वा

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा नगर मंडल गढ़वा कोटि-कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहा है,उक्त बातें नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा,उन्होंने कहा की बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से झारखंड के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है,लेकिन सत्ता पक्ष में तो खलबली मची हुई है,आलम है की उनके नेताओं द्वारा उल्टा सीधा बयान दिया जा रहा है,लगता है उन्हें अब यह भय सता रहा है की आने वाले चुनाव में हमें मुंह की खानी पड़ेगी,कहा की बाबूलाल की स्वच्छ छवि से जहां एक ओर पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी वहीं दूसरी ओर उनके कुशल नेतृत्व में झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी 14 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी,उधर विधानसभा चुनाव में भाजपा झारखंड में बहुमत की सरकार बनाएगी।