गढ़वा वासियों को मिला दिवाली का तोहफा,शहर में अब नहीं नज़र आयेगी कच्ची सड़क


आशुतोष रंजन
गढ़वा

विधायक सह राज्य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा गढ़वा शहर वासियों को दिवाली का बेहतर तोहफा दिया गया,पूरे शहरी क्षेत्र में तीन करोड़ 74 लाख 91 हजार 530 रूपये की लागत से 43 कच्ची सड़कों का पक्का निर्माण किया जाएगा,नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है,शीघ्र ही निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

अवरुद्ध नहीं होगा गढ़वा का विकास : – जानकारी देते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा शहर का सर्वे कराने के बाद यह बात सामने आयी कि पूरे राज्य भर में गढ़वा ही एकमात्र ऐसा शहर हैं जहां सबसे अधिक कच्ची सड़कें मौजूद हैं,इस रिपोर्ट के सामने आते ही उन्होंने तत्काल शहर की सभी कच्ची सड़कों का पक्कीकरण कराने का निर्णय लिया,इसके पहले चरण में पूर्व में 54 कच्ची सड़कों का पक्कीकरण की स्वीकृति प्रदान करायी गई थी,जिसका कार्य प्रारंभ है,अब 43 अन्य कच्ची सड़कों का पक्का निर्माण कराने की स्वीकृति सरकार ने प्रदान कर दी है,मंत्री ने बताया कि गढ़वा में अब एक भी कच्ची सड़क देखने को नहीं मिलेगी,जहां नई कॉलोनी बसी है या बस रही है सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में ही कच्ची सड़क बच गई है,अगले चरण में उन सब का भी पक्का निर्माण कराया जाएगा,गढ़वा शहर अब पूरी तरह से कच्ची सड़क मुक्त हो गया है,यह गढ़वा वासियों के लिए दिवाली का अमूल्य तोहफा है अब शहर में लगभग 160 कच्ची सड़कों का निर्माण किया जा रहा है,उन्होंने कहा कि गढ़वा के विकास कार्य में लगातार विकास विरोधियों द्वारा टांग अड़ाया जा रहा है,फिर भी वे अपने एक सूत्री अभियान संपूर्ण गढ़वा का विकास करने में पूर्ण मनोयोग से लगे हुए हैं,इस कार्य में गढ़वा वासियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है,विकास विरोधी लोग चाहे जितनी भी ताकत लगा लें, उनके रहते गढ़वा का विकास कभी अवरूद्ध नहीं होगा,बल्कि विकास के पथ पर गढ़वा और तेजी से आगे बढ़ता रहेगा,चाहे शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र आज पूरी तरह से सभी क्षेत्रों में गढ़वा की तस्वीर बदल गई है,गढ़वा वासियों ने परिवर्तन चाहा और 2019 में परिवर्तन कर भी दिया,अब लोगों के परिवर्तन की उम्मीद पूरी तरह से पूर्ण हो रही है,वे लगातार गढ़वा वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं,यहां के लोगों का इसी तरह से प्यार एवं आशीर्वाद मिलता रहा तो गढ़वा विकास की नई बुलंदी को छुयेगा।

इन सड़कों का किया जाएगा निर्माण : – मंत्री ने बताया कि 43 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है इनमें वार्ड सात में देव कुमार के घर से दिलीप केशरी के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण,एनएच 75 सरस्वतीया पुल (जोड़ा पुल) आदर्श होटल से मटकोड़वा स्थान होते हुए जरासंध भवन तक,वार्ड 11 में प्रमोद तिवारी के मकान से नागवंती कुंज होते हुए एंगलेश सिंह के घर तक,कुश सिंह के मकान से भुनेश्वर सिंह के घर तक,छोटे लाल तापी के घर से हरिनाथ सिंह व दिवाकर तिवारी के घर तक,चिनिया रोड शिव मंदिर पीसीसी पथ से दिनेश्वर सिंह,अभिमन्यु सिंह के घर तक, मुन्ना तिवारी के घर से आनंद तिवारी,कमलेश तिवारी एवं रामनाथ तिवारी के घर तक, विनोद सिंह के घर से सरयू दुबे के घर से विनय तिवारी के घर होते हुए अनुज चौबे के घर तक, शैलेश सिन्हा के घर से रामाशीष तिवारी के घर तक,गढ़वा-चिनिया मेन रोड से रमेश सिन्हा के घर तक,गोविंद पांडेय के घर से राजा जनक तिवारी के घर होते हुए ब्रह्मस्थान तक,कृष्णा बैठा के घर से बीरबल राम के घर तक,वार्ड 14 में धनंजय सिंह के घर से सत्येंद्र तिवारी के घर तक,संतोष तिवारी के घर से अभय द्विवेदी, पीएचईडी चहारदीवारी,राजू राम के घर होते हुए विजय तिवारी के घर तक,अजय महतो के घर से भिखारी महतो के घर तक,ममता के घर से दामोदर प्रसाद के घर होते हुए प्रेम राम के घर तक, पीएचईडी चहारदीवारी से नागेश्वर भुईयां के घर तक,रवीन्द्र के घर से राधेकृष्ण के जमीन तक,वार्ड 18 में गोपाल सोनी के घर से मनोज मेहता के घर होते हुए ब्रह्म कुआ तक,वार्ड 14 में विश्वनाथ राम के घर (छठ घाट) से कामेश्वर राम के घर तक, सहिजना शिव मंदिर से अनिल सिन्हा एवं अजीत सिन्हा के घर तक,सहिजना अनिल सिंह के घर से उमेश सहाय के घर तक,वार्ड 18 में प्रदीप दास के घर से काशीनाथ केशरी के घर तक सहित 43 पीसीसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा।