गढ़वा में अपराधियों के हौसले बुलंद

गढ़वा में अपराधियों के हौसले बुलंद

दिनदहाड़े मेन रोड पर एक व्यक्ति को मारी गोली, रेफर

 

दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा जिलांतर्गत मझिआंव थाना क्षेत्र के करमडीह +2 उवि के समीप मेन चौराहे पर भरी दोपहरी में एक व्यक्ति पर गोली चलाई गई है। यह गुरुवार दोपहर लगभग 12:00 बजे की घटना है। जब अज्ञात अपराधियों के द्वारा चंदना गांव निवासी अजमुद्दीन खान उर्फ टीबर नेता के 45 वर्षीय पुत्र साकिब खान को गोली मारी गई। वहीं घटना के बाद करमडीह चौक पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद आनन फानन में घायल साकिब खान को रेफरल अस्पताल मझिआंव लाया गया। जहां पर उपस्थित डॉ गोविंद प्रसाद सेठ एवं डॉ विनोद कुमार सिंह के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं कार सवार अन्य व्यक्ति द्वारा वैगन आर कार संख्या JH 01FC – 3871 जिसपर गोली चली थी वह कार थाना में लायी गयी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मझिआंव थाना से एक टीम जांच के लिए घटना स्थल पर गई। और एक टीम ने अस्पताल पहुंच कर घायल का बयान लिया। घायल व्यक्ति साकिब खान ने बताया कि उनका पड़ोसी सफीर खान के साथ पूर्व से ही रास्ते का विवाद चल रहा था। आज उनके पुत्र वसीम खान के साथ उसका विवाद हुआ था। उसने धमकी दी थी कि आज गोली मरवा देंगे। विशेष जानकारी देते हुए साकिब खान ने बताया कि हम अपने दोस्त सदमान खान, तौहिद खान एवं लाडले खान के साथ अफाक अहमद खान के वैगन आर कार से मझिआंव से डीजल लेकर अपने घर चंदना जा रहे थे।इसी दौरान हम सब करमडीह चौक पर बिरजू की पान दुकान पर पान खाने के लिए रुके और दुकानदार को पान लगाने के लिए बोले। इस दौरान पहले से रेकी कर रहा सफीर खान का पुत्र वसीम खान मेरी पहचान करा कर वहां से भाग गया। उसके बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों में एक लंबा कद काठी का हल्का दाढ़ी रखे हुए व्यक्ति ने हमारे ऊपर गोली चला दिया। उस समय मैं गाड़ी में ही बैठा था। जब उसने पहली गोली चलायी तो मिस फायर हो गया। दूसरी गोली मारने के बाद मैं झुक गया। मेरे सिर को छूते हुए बीच वाली सीट को छेदते हुए पीछे डिक्की में जाकर गोली फंस गयी। और तीसरी गोली चलाने के दौरान हमने पिस्टल को पकड़ने की कोशिश किया। लेकिन नहीं पकड़ पाए और गोली हाथ में लग गई। उसके बाद दो-तीन अज्ञात लोग मोटरसाइकिल से वहां से फरार हो गए।

पिछले तीन माह से जान से मारने की मिल रही थी धमकी : शाकिब: इधर घायल शाकिब खान ने बताया कि घुरुवा गांव निवासी तारीक खान, ट्विंकल खान एवं शाहरुख खान के द्वारा पिछले तीन माह से जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी इन लोगों ने गढ़वा कोर्ट परिसर में मुझे मारने की कोशिश की थी। लेकिन मैंने किसी प्रकार कचहरी में घुसकर अपनी जान बचायी थी।

पुलिस के द्वारा सर्च के दौरान गाड़ी की डिक्की से गोली बरामद: इधर घटनास्थल की जांच के पश्चात थाना पहुंचे एस आई चंदन प्रधान एवं नसीम अंसारी के द्वारा गोली चली वैगनआर कार का सर्च किया गया। सर्च के दौरान कार की डिक्की से एक गोली बरामद हुई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media