अटल मुहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने के निर्णय पर जताया कड़ा विरोध

अटल मुहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने के निर्णय पर जताया कड़ा विरोध

कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है सरकार



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज गढ़वा


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार की कैबिनेट के फैसले के दौरान अटल मुहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने के निर्णय पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार झारखंड के विकास के लिए काम नहीं कर रही है। बल्कि महापुरुषों का नाम बदलकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है। झारखंड में सिर्फ नाम बदलकर राज्य की प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिला रही है। इससे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम भी बदल कर झुठी उपलब्धि बटोरने का प्रयास किया गया था। फिर दुबारा अटल मुहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा के नाम पर रखने का प्रस्ताव कैबिनेट में पास कर दिया। जिससे झारखंड का भारी अपमान हुआ है। अटल मुहल्ला क्लीनिक की शुरूआत भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर की गई थी। अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को बनाने संवारने का काम किया था। झारखंडवासियों को उनका हक अधिकार मान सम्मान देने का काम किया था। वैसे महापुरुष का नाम हटाकर झामुमो सरकार ने पुरे झारखंड का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए कैबिनेट में कोई प्रावधान नहीं किया जाता है। सिर्फ नाम बदलकर झारखंडी जमीन को अपमानित किया गया है। जब सालों से झारखंड के लोगों ने अलग राज्य के लिए संघर्ष किया तो अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री बनते ही उनका अधिकार मान सम्मान देने का काम किया था। अटल बिहारी वाजपेयी का झारखंड के आदिवासी मूलवासी से काफी लगाव था। इसलिए प्रधानमंत्री बनते ही झारखंडियों को उनका हक अधिकार देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा का झारखंड के निर्माण में क्या योगदान रहा है। हेमंत सरकार नाम बदलकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने में लगी हुई है। अटल मुहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने से आम जनमानस में भारी आक्रोश है। इस मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल, नवीन जायसवाल सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media