वर्तमान सरकार में बिना रिश्वत का नहीं होता है काम: अलख


आशुतोष रंजन
गढ़वा

भाजपा द्वारा मेराल प्रखंड मुख्यालय पर ऐतिहासिक महा प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से मेराल उत्तरी मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा एवं मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया,कार्यक्रम की शुरूआत मेराल हाईस्कूल ग्राउंड से किया गया,कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता हाथो में तख्ती और झंडा लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे जहां भव्य प्रदर्शन किया गया,उक्त प्रदर्शन के दौरान भ्रष्ट हेमंत सरकार मुर्दाबाद,मंत्री मिथिलेश ठाकुर मुर्दाबाद,हेमंत सरकार वापस जाओ,मिथिलेश ठाकुर चाईबासा वापस जाओ,व्यवसायी विरोधी सरकार वापस जाओ,युवा विरोधी सरकार वापस जाओ,किसान विरोधी सरकार वापस जाओ,महिला विरोधी सरकार मुर्दाबाद जैसे अनेकों नारे लगाए गए।

त्राहि त्राहि कर रही राज्य की जनता: – कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि वर्तमान झामुमो सरकार में जनता त्राहि त्राहि कर रही है,भ्रष्ट हेमंत सरकार जनता को लुटने में लगी हुई है,लेकिन जब भाजपा जनहित में आंदोलन कर रहा है तो मुख्यमंत्री विधायक और मंत्री सब के सब मिलकर भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी देने का काम कर रहे हैं,उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कोई कागज का टुकड़ा नहीं है जिसे जब चाहे फाड़ दिए,भाजपा कार्यकर्ता चट्टान की तरह हर तुफानों से मुकाबला करने वाले हैं,उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार वर्तमान में झारखंड को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर चुका है लेकिन हम भाजपा कार्यकर्ता जनता के हित में भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने तक लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

आम हुई चोरी,लूट और हत्या की घटनाएं: – सरकार की कार्यशैली पर करारा प्रहार करने के साथ साथ तंज कसने वाले गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि झामुमो सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं,आए दिन हत्या लुट चोरी की घटनाएं आम हो चुकी हैं,उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला फिलहाल झामुमो सरकार बनने के बाद अपराधियों का गढ़ बन चुका है,विकास कार्य बिल्कुल ठप हो चुका है,सड़क स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य सभी व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है,उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सह मंत्री झुठा विकास का ढोंग कर रहे हैं।

वर्तमान सरकार में बिना रिश्वत का नहीं होता है काम: – भाजपा नेता सह कार्यक्रम प्रभारी अलखनाथ पांडेय ने कहा कि झामुमो सरकार में किसान,युवा महिला एवं व्यवसायी सहित सभी वर्ग त्रस्त हो चुका है,हर जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है,बिना रिश्वत दिए कहीं कोई काम नहीं होता है,हेमंत सरकार में सिर्फ अवैध कारोबार खुलकर चल रहा है,बालु,कोयला जैसे अनेकों खनिज पदार्थ का खुलेआम कारोबार चल रहा है।

गलत कार्यों का संरक्षक है वर्तमान सरकार: – कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार,अपराध और घुसखोरी जैसे अनेकों गलत कार्यों को संरक्षण सरकार दे रही है,उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में माफिया और गुंडों का रोज़गार चल रहा है,जिस राज्य का मुख्यमंत्री खुद धमकी देता हो उस राज्य के माफियाओं और अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ेगा इसका सहज अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

ये भी रहे मौजूद : – कार्यक्रम का संचालन मेराल उत्तरी मंडल महामंत्री कंचन पाण्डेय एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश यादव ने किया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रितेश चौबे,गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप,सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे,संजय भगत,जिला मंत्री महेंद्र सिंह,जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी,डॉ लालमोहन,रामाकांत गुप्ता,विकास दुबे,रंजन कुमार,गुड्डू सिंह,सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।