विपक्ष को झंडा थामने वाला भी कोई नहीं मिलेगा: मुख्यमंत्री


आशुतोष रंजन
गढ़वा

खतियानी जोहार यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गढ़वा आगमन पर जिले के कई दिग्गजों ने झामुमो का दामन थामा,इस दौरान रंका राज गढ़ के युवराज गुलाब सिंह,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रेखा चौबे एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश चंद्र,कई जिला परिषद सदस्य,मुखिया सहित विभिन्न पार्टियों को छोड़कर 300 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को पार्टी का पट्टा पहना कर स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में शामिल किया,पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से उक्त सहित गढ़वा जिला परिषद सदस्य मिथिलेश पासवान,अमृतांजली दूबे, जयदुल्लाह अंसारी,पूर्व प्रत्याशी तपेश्वर सिंह,रमकंडा से मनोज भुईहर,समाजसेवी शौकत कुरैशी, पूरे परिवार सहित गायक कलाकार उमेश विश्वकर्मा, कल्याणपुर मुखिया अशोक चन्द्रवंशी,भाजपा छोड़कर अपने 60 समर्थकों के साथ गढ़वा के संघत मोहल्ला निवासी वीर कुमार चौरसिया,रंका बौलिया के मुखिया पति रामकरेश चौधरी, मरहटिया मुखिया पति नवीन दूबे, मुखिया रुकसाना बीबी,पारस विश्वकर्मा,अकील अंसारी, इरफान अंसारी,यासीन अंसारी,नवाज शरीफ,रिशु विश्वकर्मा,विजय मेहता,राशीद अंसारी,अफरोज अंसारी,नरेश राम,मो. शमशीर आलम,मो. अमानुतुल्लाह,मो. कुदुश,मो. रसीद,मो. इस्लाम,मो. कमाल,सरोज प्रसाद चौरसिया, सच्चिदानंद चौरसिया,अवधेश प्रसाद,कमलेश प्रसाद,राज कुमार प्रसाद,अक्षय कुमार,जितेंद्र ठाकुर,सुषमा देवी,रिंकू देवी, सरस्वती देवी,उषा कुमारी, बबीता देवी सहित 300 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।

मुद्दा विहीन हो गए हैं विरोधी: -पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि वे लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रेखा चौबे ने कहा की राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जिस गति से विकास कार्य हो रहा है आज तक लोगों ने सोचा भी नहीं था,उन्होंने कहा की मैं अगर बात गढ़वा की करूं तो विकास कैसे किया जाता है यहां के अब तक के जनप्रतिनिधि पूरी तरह अनजान थे,आज जिस तरह विधायक सह सूबे के मंत्री मिथिलेश ठाकुर द्वारा विकास किया जा रहा है,उससे उन्हें सीखने का मौक़ा मिल रहा है,एक तरफ़ जहां उन्हें चहुंओर विकास दिख रहा है वहीं वही विकास उन्हें पच भी नहीं रहा है तभी तो एक ओर जहां मुद्दा विहीन उन विरोधियों द्वारा अनर्गल बयानबाजी की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में कुर्सी तोड़ने जैसा कुकृत्य की जा रही है,लेकिन विरोधियों के बातों और कुकृत्यों का जवाब मंत्री द्वारा बोल कर नहीं बल्कि काम कर दिया जा रहा है,जो गढ़वा कल को पिछड़े जिलों में शुमार होता था,आगे चल कर यही गढ़वा राज्य ही नहीं बल्कि देश स्तर पर विकास के मामले में अग्रणी जिला के रूप में स्थापित होगा।

विपक्ष को झंडा थामने वाला भी कोई नहीं मिलेगा: – मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता ने झारखंडी जनमानस की सरकार को चुना है,तो निश्चित रूप से राज्य एवं राज्य वासियों के हित का हर कार्य होगा,उन्होंने कहा कि गढ़वा में दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल होने वालों की सैलाब उमड़ पड़ी है,यह बहुत ही गर्व की बात है,यही स्थिति पूरे राज्य में है,दूसरे दलों को छोड़कर काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं,मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को आज धरना पर भी बैठने के लिए भाड़े पर आदमी खोजना पड़ता है,आने वाले समय में विपक्ष को झंडा थामने वाला भी कोई नहीं मिलेगा।

साकार हो रहा राज्य अलग का सपना: – उधर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि गढ़वा सहित पूरे राज्य की जनता पूर्व के सत्तासीन दलों के झूठ एवं फरेब से ऊब चुकी है,बीस वर्षों तक सिर्फ जनता को छलने एवं राज्य को लूटने का काम होता रहा है,परंतु अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जनता को पूरा हक एवं अधिकार मिल रहा है,जनता को अब महसूस हो रहा है कि उन्हें अपना राज्य मिल गया है,झारखंड अलग राज्य का सपना अब साकार हो रहा है,उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के लोग भी पूरे विश्वास एवं भरोसा के साथ झामुमो में शामिल हो रहे हैं।