सामाजिक कार्यों में महिलाएं निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका: शोभा


आशुतोष रंजन
गढ़वा

कसौधन वैश्य महिला मंच द्वारा आयोजित श्रावणी महोत्सव के आयोजन में सबसे पहले महर्षि कश्यप ऋषि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद दीपाली अग्रवाल,संध्या सोनी,कसौधन समाज गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप,कसौधन वैश्य महासभा झारखंड के प्रदेश महासचिव अमित कश्यप,प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता एवं गढ़वा जिला महिला अध्यक्ष शोभा कश्यप द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर श्रावणी महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सामाजिक कार्यों में महिलाएं निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका: – कसौधन वैश्य महिला मंच की अध्यक्ष शोभा कश्यप ने कसौधन समाज की महिलाओ को सामाजिक कार्यों में आगे बढ़ कर अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

दोहरी जिम्मेवारी का कर रही हैं बखूबी निर्वहन: – प्रदेश महासचिव अमित कश्यप ने कसौधन समाज महिला मंच के इस आयोजन के साथ अनवरत किए जाने वाले कार्यक्रमों की सहृदय सराहना की,उन्होंने कहा की गढ़वा कसौधन समाज की महिलाएं दोहरी जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन कर रही हैं,एक ओर जहां वो घर के सभी कार्यों को पूरा करते हुए समाज सेवा में भी अपना योगदान दे रही हैं,यह एक विकसित समाज की परिकल्पना है,साथ ही कहा की हम अपने बच्चो को काफ़ी समझदार बनाएं,उन्हें किताबी ज्ञान के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान से भी परिपूर्ण करें,ताकि वो ख़ुद के जीवन को उज्जवल बनाने के साथ साथ कसौधन समाज के भविष्य को भी उज्जवल बनाएं।

अब अबला नहीं सबला बन रही महिलाएं: – जिला अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा की गढ़वा कसौधन समाज की महिलाओं ने यह प्रमाणित कर दिया है कि अब वो किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, या यूं कहें कि अब महिलाएं अबला नहीं रहीं वो सबला बन रही हैं,आज कसौधन समाज गढ़वा की महिलाए रक्तदान वृक्षारोपण,कंबल वितरण तथा अन्य सभी सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रही हैं,यह हमारे कसौधन समाज के लिए गौरव की बात है।

महोत्सव में कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन: – श्रावणी महोत्सव में बच्चियों के लिए गायन,नृत्य एवं मेहंदी प्रतियोगिता तथा महिलाओं के लिए कुर्सी रेस का आयोजन किया गया।

बेहतर कार्यों के लिए महिलाएं हुईं सम्मानित: – समाज की महिला पदाधिकारियों को कसौधन वैश्य महासभा झारखंड प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता द्वारा गढ़वा जिला महिला अध्यक्ष,सचिव और कोषाध्यक्ष को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया,इस मौक़े पर प्रीति गुप्ता ने कहा की गढ़वा जिला कसौधन महिला मंच के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपने अच्छे समाजिक कार्यों से कसौधन महिलाओं का नाम रौशन किया है,साथ ही वो जिस तरह सभी महिलाओं को जागरूक कर रही हैं वो अनुकरणीय है।

इनकी भी रही मौजूदगी: – मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष मिथिलेश कश्यप,समाज की महिला संरक्षक श्यामा दुलारी देवी,किरण देवी,अध्यक्ष शोभा कश्यप उपाध्यक्ष कंचन कश्यप,सचिव अर्चना कश्यप,कोषाध्यक्ष ममता कश्यप,संगठन मंत्री नमिता कश्यप,प्रदेश महामंत्री अमित कश्यप,समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप,सचिव संतोष कश्यप कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप,उप कोषाध्यक्ष मनीष कश्यप,संगठन मंत्री सुनील कश्यप,विवाह सलाहकार रंजीत कश्यप कार्यकारिणी सदस्य मिथिलेश कश्यप,युवा टीम के अध्यक्ष उत्तम कुमार सचिव हर्षित राज उपाध्यक्ष रोबिन कश्यप कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार,मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप,एवं महिला कार्यकारिणी सदस्य उषा कश्यप,सुधा कश्यप, अनुराधा कश्यप,सदस्य प्रीति रानी कश्यप,नीलम कश्यप,रितु कश्यप,गुंजा कश्यप,सारिका कश्यप,प्रतिमा कश्यप,रुचि कश्यप,दीपाली कश्यप,पिंकी कश्यप,अंशु कश्यप,माही कश्यप,करिश्मा कश्यप,अनीता कश्यप,किरण कश्यप,प्रीति कश्यप,नीतू कश्यप,नीलम कश्यप,सीमा कश्यप,सुनीता कश्यप,खुशबू कश्यप एवं करिश्मा कश्यप की मुख्य रूप से मौजूदगी रही।