इस आयोजन ने मुझे बहुत आह्लादित किया: ऋतु सोनी
 
आशुतोष रंजन
गढ़वा 
 
गढ़वा महिला स्वर्णकार संघ द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित बंधन मैरेज हॉल में किया गया,जहां भगवान भोलेनाथ एवं संत नरहरि महराज के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मिसेज इंडिया श्रीमती ऋतु सोनी,महिला स्वर्णकार संघ की अध्यक्ष सुमन सोनी,सचिव संध्या सोनी कोषाध्यक्ष लीला सोनी द्वारा किया गया।
 
महिला स्वर्णकार संघ ने आयोजित किया सावन महोत्सव: – उद्घाटन के उपरांत महोत्सव में शिरकत कर रही संघ की महिलाओं एवं बच्चियों के बीच नृत्य,संगीत,मेहंदी,रंगोली एवं कुर्सी रेस का आयोजन किया गया,जिसमें प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कारों से उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
 
इस आयोजन ने मुझे बहुत आह्लादित किया: – समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ऋतु सोनी ने कहा कि आज मैं इस महोत्सव में शिरकत कर बहुत आह्लादित हुई,साथ ही यहां की महिला टीम द्वारा इतने सुंदर तरीके व्यवस्था की गई है जिसके लिए सभी स्वर्णकार महिला सहृदय बधाई की पात्र हैं।
 
समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं संघ की महिलाएं: – रमना प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने कहा की स्वर्णकार समाज की महिलाएं सामाजिक कार्य में अपनी जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन कर रही हैं,जो स्वर्णकार समाज के लिए एक शुभ संकेत है 
पहली बार हुआ है ऐसा आयोजन: – गढ़वा स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष दौलत सोनी ने कहा कि महिलाओं द्वारा सावन महोत्सव का ऐसा आयोजन पहली बार किया गया है जो अपने आप में बड़ी बात है,इससे यही अहसास होता है कि समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है,एवं महिलाएं पुरुषों के साथ हर कार्य में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं।
 
हर वक्त निभाएंगे अपनी जिम्मेवारी: – संघ की अध्यक्ष सुमन सोनी न कहा कि यह हमारा पहला कार्यक्रम है,कुछ त्रुटी हो सकती है,लेकिन आगे अन्य कई सामाजिक कार्य आयोजित किए जायेंगें जिससे समाज के साथ साथ सभी को लाभ हो,कहा की सामाजिक कार्य जैसे रक्तदान हो या अन्य कोई भी सामाजिक काम उसमें हमारी भागीदारी सुनिश्चित होगी।
 
हर क्षेत्र में सफ़लता का परचम लहरा रही हैं महिलाएं: – सचिव संध्या सोनी ने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही हैं,कहा कि समाज की महिलाएं पूरी तरह जागरूक हो रही हैं,और हर सामाजिक कार्य मे अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।
इनकी भी रही मौजूदगी: – उधर समारोह को संगीतमय बनाने में संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी का अहम योगदान रहा,साथ ही समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कसौधन वैश्य समाज की अध्यक्ष शोभा कश्यप के साथ साथ दीपाली अग्रवाल,माया बर्णवाल,लता गुप्ता,किरण गुप्ता,प्रियंका गुप्ता,ऋतु जायसवाल,रंजना जायसवाल,
मीना देवी,किरण गुप्ता,पूनम सोनी,संध्या सोनी,ममता सोनी गढ़वा स्वर्णकार संघ के सचिव अनिल सोनी,कोषाध्यक्ष अरुण सोनी,उपाध्यक्ष आंनद सोनी,राजू सोनी,चंदन सोनी,पवन सोनी गौतम सोनी बलवंत सोनी सहित कई लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।