पुराने राजनीतिक इतिहास को दुहराएगा राजद: सूरज


आशुतोष रंजन
गढ़वा

राष्ट्रीय जनता दल के जिला कार्यालय अशोक विहार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जहां अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जमीरुद्दीन अंसारी का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। साथ ही राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रूदा देवी की अध्यक्षता में एक बैठक भी संपन्न हुई जहां मुख्य अतिथि के रूप में पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा,राजद जिलाध्यक्ष सूरज सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक के दरम्यान रूदा देवी द्वारा गढ़वा। मेराल चिनिया। मझिआंव एवं रमना का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही साथ महिला प्रकोष्ठ एवं जिला समिति का विस्तार किया गया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारी को बुथ स्तर पर काम करने का दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही हर प्रखंड में संविधान निर्माता अंबेडकर पर परिचर्चा की रूपरेखा तैयार की गई।और नए एवं पुराने साथियों को पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी अभय पांडेय।राजद प्रखंड अध्यक्ष नौशाद अली। जगदीश यादव। महासचिव अशोक सिंह। नूरजहां खातून। सोनी देवी। सरिता देवी। खुशबू देवी बसंती देवी दुर्गावती देवी अनीता देवी बबीता देवी संतावती देवी मनी देवी पूनम देवी सहित राष्ट्रीय जनता दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।