रंका में झामुमो ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन


आशुतोष रंजन
गढ़वा

रंका प्रखंड के खपरो पंचायत में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन महाजुटान सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महाजुटान कार्यक्रम में मंत्री की ओर से पंचायत के लगभग 500 वृद्ध एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। उधर मंत्री के कार्यों से प्रभावित होकर 100 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा।

मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि क्षेत्र की समस्या को करने में शेष,दिन रात एक करते हुए प्राणपन से जूते हैं मंत्री मिथिलेश,कहा की दो वर्ष कोरोना काल को छोड़कर मात्र दो वर्षों में पूरे विधानसभा में जो कार्य उनके द्वारा किया गया वह विकासीय इतिहास में स्वर्णिम एवं अभूतपूर्व दर्ज़ हो गया,उन्होंने कहा कि बिजली,बाईपास,पानी और सड़क के मुद्दे पर हमलोग 2019 में चुनाव मैदान में थे जिसको मंत्री द्वारा एक चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए अनथक प्रयास कर के पूर्ण कर दिया गया,इसके साथ ही दर्जनों पुल, पुलिया,सड़क,गली,नाली, स्कूल आदि का निर्माण किया जा चुका है,कहा कि पूर्व विधायक मंत्री के कार्यों को देखकर मानसिक संतुलन खो दिए हैं,वे अब कहीं महिलाओं का अपमान करते हैं तो कहीं शहीदों को गाली देते चल रहे हैं,वो तो अब गाली गलौज करते चल रहे हैं,केंद्रीय समिति सदस्य राजकिशोर यादव ने कहा कि मंत्री द्वारा यह साबित कर दिया गया की अगर कोई जनप्रतिनिधि सच्चे मन से और नेक नियति के साथ चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं है,वो निश्चित रूप से गरीबों के मसीहा एवं जनता के सच्चे सेवक हैं,उधर इनके अलावे बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष,सचिव मनोज ठाकुर ताहिर अंसारी,संजय सिंह खरवार,रेखा चौबे,शांति देवी,अहमद अली,आशीष गुप्ता,जैनुल्लाह अंसारी आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा की जनता ने जिस उम्मीद एवं विश्वास के साथ अपना सेवक मिथिलेश ठाकुर को चुना है तो वो जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा भी उतर रहे हैं,लोगों ने जितना सोचा नहीं था उससे अधिक गढ़वा का विकास हुआ है,अब गढ़वा के माथे पर लगा पिछड़ेपन का कलंक धुलने चला है,आने वाले समय में जनता का प्यार और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो गढ़वा राज्य का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नंबर वन जिला बन कर रहेगा। मौके पर झामुमो के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।