बेहतरीन दार्शनिक ग्रंथ है श्रीमद्भगवद्गीता : डॉक्टर नीता पांडेय


आशुतोष रंजन
गढ़वा

गढ़वा जिलांतर्गत कांडी प्रखंड के अधौरा गांव निवासी पत्रकार प्रियरंजन सिन्हा का नाती व पत्रकार आशुतोष रंजन का भांजा दूसरी कक्षा के छात्र आदित्या श्रीवास्तव ने कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड रांची में चिन्मया मिशन रांची द्वारा प्रायोजित गीता पाठ प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर 1005 विद्यार्थियों के बीच प्रथम व रांची सिटी लेवल पर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। 2 फरवरी 2024 को सफल विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेताओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

बेहतरीन दार्शनिक ग्रंथ है श्रीमद्भगवद्गीता : – मौके पर प्राचार्या डॉ नीता पांडेय ने कहा कि श्रीमद्भागवद्गीता एक बेहतरीन दार्शनिक ग्रंथ है। गीता पाठ से छात्रों के मन को शांति मिलती है। जिससे एकाग्रता एवं आत्मबल की वृद्धि होती है। अतः. विद्यालयों में गीता पाठ अवश्य होना चाहिए। प्रतियोगिता व विजयी प्रतिभागियों की सूचना पीएमओ को भी दी गई है।