उन्मुक्त कंठ से सराहना कर रहे लोग

आशुतोष रंजन
गढ़वा

गढ़वा में महिला महाविद्यालय की स्थापना से जिले वासियों में काफी हर्ष है,लोगों ने गढ़वा के लिए गौरव की बात बताते हुए स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर के कार्य की सहृदय सराहना की है।

सहृदय सराहनीय है मंत्री का यह क़दम: – गढ़वा के प्रसिद्ध शिक्षाविद,साहित्यकार डा. रमेश चंचल ने कहा कि गढ़वा जैसे शहर में सर्व सुविधा संपन्न महाविद्यालय की स्थापना पूरे गढ़वा के लिए गौरव की बात है,मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का यह कदम सहृदय सराहनीय एवं स्वागत योग्य है,सामान्य कॉलेज में छात्राएं खुद को असहज महसूस करती हैं,महिला कॉलेज की स्थापना से छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में काफी सहूलियत होगी।

रमेश चंचल
शैलजा रानी

कमी थी गढ़वा में महिला महाविद्यालय की: – शहर के चिनियां रोड निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलजा रानी ने कहा कि गढ़वा में महिला महाविद्यालय की कमी थी,जिससे छात्राओं को कॉलेज की पढ़ाई करने में काफी कठिनाई होती थी,बहुत सारी छात्राएं सामान्य कॉलेज में असहज महसूस करती हैं,इस कारण कॉलेज की पढ़ाई भी नहीं कर पाती हैं,परंतु अब उन्हें कॉलेज की पढ़ाई करने में काफी सुविधा होगी।

हर्षित करने वाला सुखद पल है: – लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन की पदाधिकारी अंकिता अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में महिला महाविद्यालय बनने से महिलाएं अधिक से अधिक शिक्षित हो सकेंगी,पहले भी महिलाएं कॉलेज जाती थी, परंतु वह काफी दूर होने के कारण प्रतिदिन क्लास नहीं कर पाती थी,अब शहर के बीच में महिला कॉलेज होने से प्रतिदिन क्लास कर पाएंगे,इस महिला कॉलेज में पढ़ाई के साथ साथ महिलाओं को खेलकूद के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए, आत्मरक्षा के गुर भी सिखाया जाए,ताकि वे आत्मरक्षा खुद कर सकें।

अंकिता अग्रवाल
प्रतिमा कश्यप

महिलाओं के शिक्षा स्तर में होगा बहुत सुधार: – समाजसेवी प्रतिमा कश्यप ने बताया कि गढ़वा जिले में महिला कॉलेज खुलने से महिलाओं के शिक्षा स्तर में बहुत सुधार होगा,क्योंकि सरकारी महिला महाविद्यालय गढ़वा में नहीं था,उन्होंने बताया कि शिक्षित महिलाएं ही नए भविष्य का निर्माण कर सकती हैं,यह गढ़वा के लिए बहुत ही अच्छी पहल है,महिलाएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकती हैं।

दिली प्रशंसा के पात्र हैं मंत्री मिथिलेश: – महिला समाजसेवी विनीता जायसवाल ने कहा कि गढ़वा में महिला महाविद्यालय की स्थापना बहुत ही सराहनीय कदम है,इस कार्य के लिए मंत्री की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है,ऐसे नेक कार्य के लिए मंत्री धन्यवाद के पात्र हैं,अब गढ़वा की छात्राएं निर्भीक होकर बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकती हैं।

विनिता जायसवाल
रजनी गुप्ता

अब अपने शहर में उच्च शिक्षा हासिल करेंगी छात्राएं: – लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी की सदस्य रजनी गुप्ता ने कहा कि गढ़वा की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए पहले बाहर जाना पड़ता था,परंतु अब अपने ही शहर में यह सुविधा उपलब्ध हो रही है,पूरे गढ़वा के लिए गर्व की बात है,गढ़वा में महिला कॉलेज नहीं होने के कारण छात्राएं कॉलेज की पढ़ाई से वंचित रह जाती थीं,परंतु अब वो गढ़वा में ही कॉलेज की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी,महिला शिक्षित होगी तो पूरा देश शिक्षित होगा। इसके लिए मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहृदय धन्यवाद के पात्र हैं।