भारत जोड़ो यात्रा में झामुमो का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे इंदौर


आशुतोष रंजन
गढ़वा

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर झारखंड से झामुमो का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं,इस यात्रा में शामिल होने के लिए वो इंदौर पहुंच गए हैं,वहां मंगलवार को झामुमो एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि के रूप में भारत जोड़ो यात्रा में उन्होंने भाग लिया।

देश में नफ़रत का ज़हर घोल रही भाजपा: – मौके पर संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आज देश में भारत जोड़ो यात्रा निकालने की आवश्यकता क्यों पड़ी,यह बहुत ही सोचनीय है,यह देशव्यापी यात्रा है,आज देश से अंग्रेज चले गए,परंतु उनकी नीति फूट डालो शासन करो पर आज भाजपा पूरी मजबूती से चल रही है,भाजपा ने इसे शत प्रतिशत अपना भी लिया है,देश में अंग्रेजों के शासन काल से भी स्थिति आज बदतर हो गई है,भाजपा ने पूरे देश में जात,पात एवं धर्म के नाम पर नफरत का जहर घोल दिया है,उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब की इस धरती पर आज लोगों के दिमाग में नफरत का जहर घोला जा रहा है और भाजपा इसी फूट डालो शासन करो की नीति पर काम कर रही है,आज हमारा समाज जिस तरह से विभाजित हो गया है ऐसा तो स्वतंत्रता के बाद क्या स्वतंत्रता से पहले भी नहीं हुआ था,जब देश का विभाजन हुआ था उस समय भी ऐसी अराजक स्थिति नहीं थी,आज आम लोगों के साथ-साथ रंगों और महापुरुषों को भी बांटा जा रहा है,सरदार पटेल ने आजीवन कांग्रेस एवं देश की सेवा की,जिन्होंने कांग्रेस एवं देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया,भाजपा आज उन्हें रोल मॉडल बना रही है,जिस नर्मदा सरोवर पर सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई है,उस नर्मदा सरोवर की आधारशिला पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ही रखी थी,भाजपाइयों ने बापू को भी नहीं बख्शा,स्वतंत्रता आंदोलन में जिनका रती भर भी योगदान नहीं रहा है वे आज महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों को गालियां दे रहे हैं,यदि हम अब भी नहीं चेते तो पूरा समाज एवं पूरे देश को खंडित होने से कोई नहीं रोक सकता,देशवासियों के जेहन से इस नफरत को मिटाने के लिए ही यह भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है,यह यात्रा 2024 तक चलेगी,यह तब तक चलेगी जब तक भाजपा की सरकार को उखाड़ नहीं फेकते,कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के प्रत्येक राज्यों में जनता इस यात्रा का समर्थन कर रही है,सारा देश एक सूत्र में जुड़ रहा है,मंत्री ने कहा कि आज स्थिति यह बन गई है कि देश के जिन प्रदेशों में भाजपा का शासन नहीं है वहां भाजपाइयों को सभी चोर एवं भ्रष्टाचारी ही दिखते हैं,और जिन प्रदेशों में भाजपा का शासन है, वहां सभी गंगाजल के धुले हुए हैं,गैर भाजपा शासित प्रदेशों में केंद्र सीबीआई,एसीबी आदि एजेंसियों का सहारा लेकर वहां की सरकार को अस्थिर एवं विकास को बाधित करने का काम कर रही है,मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी का यह कदम बहुत ही साहसिक एवं ऐतिहासिक है,इसका लाभ देश को 2024 में जरूर मिलेगा,सभी लोग मिलकर देश को एक सूत्र में बांधे एवं आपसी सद्भावना व सौहार्द को कायम रखें।