इसे सहन नहीं करेगी झारखंडी जनमानस: राजीव राज तिवारी


आशुतोष रंजन
गढ़वा

भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राजीव राज तिवारी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तुष्टिकरण की राजनीत करने का आरोप लगाया है,शनिवार को एक बयान जारी कर उनके द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा यह कहना कि अब पुलिस पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी,इसका मतलब हुआ कि तुष्टिकरण के लिये अब गौ तस्करों को पूरी आजादी मिल गयी है,और अब राज्य में खुलेआम गौ तस्कारी की छूट दे दी गयी है,इसकी भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा करती है और मुख्यमंत्री से झारखंड की जनता से माफी मांगने की मांग करती है,उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के शासन काल में एक जाति विशेष को खुली छूट देना लोकतंत्र के लिये घातक है और इसके कई दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं,जिसके कारण पूरे राज्य में आराजक स्थिति उत्पन्न हो जायेगी,ऐसे में सरकार के रहने और नहीं रहने का कोई मतलब नहीं बच जायेगा,कहा कि प्रदेश की जनता हेमंत सरकार के तुष्टिकरण को अब समझ चुकी है और उनके झांसे में नहीं आनेवाली है,उन्होंने कहा कि यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है और झारखंडी जन मानस इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।