आइए प्रतियोगिता को निर्विघ्न संपन्न कराएं: आनंद सिन्हा


आशुतोष रंजन
गढ़वा

झारखंड में अनूठा और ऐतिहासिक आयोजन के रूप में पहचानित गढ़वा का स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता जिसके 21 वें आयोजन की शुरुआत कल से हो गई है,पंद्रह जनवरी तक चलने वाले इस प्रतियोगिता के निर्विघ्न समापन के लिए समिति के सचिव आनंद सिन्हा द्वारा आज प्रत्येक मैच के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई,कौन किस मैच के लिए नामित किए गए हैं आइए आपको बताते हैं।

23-12-2022 : – पहले मैच के लिए पर्यवेक्षक अशोक विश्वकर्मा, दूसरे मैच के पर्यवेक्षक चंद्रभूषण सिन्हा नामित किए गए हैं।

24-12-2022 :- पहले मैच के पर्यवेक्षक सुशील केशरी,जबकि दूसरे मैच के पर्यवेक्षक अमित कुमार सिंह होंगें।

25-12-2022 :- पहले मैच के पर्यवेक्षक सुधीर पाठक,जबकि दूसरे मैच के पर्यवेक्षक धनंजय कुमार सिंह को बनाया गया है।

26-12-2022 :- को होने वाले पहले मैच के पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार सिंह और दूसरे मैच के पर्यवेक्षक कमलेश कुमार सिन्हा होंगें।

27-12-2022 :- को आयोजित होने वाले शुरुआती मैच के लिए पर्यवेक्षक सिस्टर रौशना,जबकि दूसरे मैच के पर्यवेक्षक पीके दुबे होंगें।

28-12-2022 :- के पहले मैच के पर्यवेक्षक अनिल विश्वकर्मा एवं दूसरे मैच के पर्यवेक्षक नंद कुमार गुप्ता को बनाया गया है।

29-12-2022 :- इस रोज़ आयोजित होने वाले पहले मैच के पर्यवेक्षक मुजीबुद्दीन खान,जबकि दूसरे मैच के पर्यवेक्षक अशोक कुमार दुबे होंगें।

30-12-2022 :- इस रोज़ के पहले मैच के पर्यवेक्षक विनोद कमलापुरी एवं दूसरे मैच के पर्यवेक्षक संजय सोनी को बनाया गया है।

31-12-2022 :- साल के अंतिम रोज़ के पहले मैच के पर्यवेक्षक महेंद्र विश्वकर्मा,जबकि दूसरे मैच के पर्यवेक्षक प्रल्हाद मेहता होंगें।

2-01-2023 :- नए साल के शुरुआत रोज़ यानी एक जनवरी को मैच नहीं रखा गया है,लेकिन दूसरे रोज़ आयोजित होने वाले मैच के दौरान मैदान में मौजूद रह कर उस रोज़ के खेल को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्व खिलाड़ी के साथ साथ नाइट क्रिकेट मैच के आयोजक नवनीत कुमार शुक्ला को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

3-01-2023 :- इस रोज़ के खेल को निर्विघ्न समापन के लिए दीपक सिन्हा और पीके दुबे को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

4-01-2023 :- इस रोज़ के परवेक्षक धर्मेंद्र सिंह होंगें।

5-01-2023 :- इस रोज़ समिति के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ख़ुद पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे।

6-01-2023 को पंकज सोनी और आशुतोष रंजन को नामित किया गया है।

7-01-2023 :- इस रोज़ सियाराम शरण वर्मा और रजनीश कुमार उर्फ छोटा ठाकुर बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।

8-01-2023 को आयोजित होने वाले मैच को संपन्न कराने के लिए कमलेश कुमार दुबे और आशुतोष रंजन को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

9-01-2023 :- इस तारीख के मैच को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को ले कर सिस्टर रोशना एवं अशोक विश्वकर्मा पर्यवेक्षक के रूप में मैदान में मौजूद रहेंगे।

10-01-2023 को पर्यवेक्षक के रूप में अमित कुमार सिंह एवं नवनीत शुक्ला उपस्थित रहेंगे।

11-01-2023 :- इस रोज़ के लिए धनंजय सिंह एवं नंदकुमार गुप्ता को नामित किया गया है।

12-01-2023 :- समापन से तीन रोज़ पूर्व आयोजित होने वाले मैच को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति के सह सचिव प्रिंस सोनी एवं उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा ख़ुद पर्यवेक्षक के रूप में खेल मैदान में मौजूद रहेंगे।

13-01-2023 :- इस रोज़ के मैच के लिए पर्यवेक्षक सियाराम शरण वर्मा एवं मदन केशरी होंगें।

14-01-2023 :- समापन से एक रोज़ पूर्व जूनियर वर्ग का फाइनल और बालिका वर्ग का फाइनल मैच होगा,जूनियर वर्ग के फाइनल मैच के पर्यवेक्षक अशोक विश्वकर्मा एवं दूसरे मैच के पर्यवेक्षक सुशील केशरी होंगें।

15-01-2023 :- साथ ही समापन के इस रोज सीनियर वर्ग के फाइनल मैच का पर्यवेक्षक संजय सोनी और चंद्र भूषण सिन्हा को बनाया गया है।

आयोजन समिति के संरक्षक अलख नाथ पांडेय एवं अध्यक्ष मदन केशरी के साथ साथ समिति से जुड़े अन्य पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर पर्यवेक्षक की सूची तैयार करने एवं सभी को जानकारी देने के साथ साथ सचिव आनंद सिन्हा ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा है की सभी निर्धारित तिथि को मौजूद रह कर जहां एक ओर मैच के दौरान सामने आने वाले वाद विवाद को सुलझाते हुए मैच को निर्विघ्न संपन्न कराने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगें,वहीं दूसरी ओर बीस साल की भांति इस इक्कीसवें आयोजन को सफ़लता पूर्वक संपन्न कराते हुए एक बार फिर से इस स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाएंगे।