शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ साथ व्यावहारिक एवं एक्सपेरिएंसल लर्निंग प्रदान करना है : अमित

शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ साथ व्यावहारिक एवं एक्सपेरिएंसल लर्निंग प्रदान करना है : अमित

सतबहिनी झरना तीर्थ का विहंगम दृश्य, मनोरम झरना, कलकल बहती नदिया, सुंदर वादियां देख आनंदित हुए बच्चे



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : जिला मुख्यालय गढ़वा के प्रतीष्ठित शिक्षण संस्थान बीएनटी सेंट मैरी स्कूल गढ़वा के सैकड़ों विद्यार्थी रविवार को शैक्षणिक भ्रमण पर सतबहिनी झरना तीर्थ पहुंचे। यहां का विहंगम दृश्य व मनोहारी छटा देखकर शिक्षक व बच्चे काफी आनंदित व प्रफुल्लित दिखे। इस दौरान कक्षा 6 से 8 तक के 300 विद्यार्थियों ने सतबहनी भगवती सहित नौ मंदिरों की श्रृंखला, मनोरम झरना, रहस्यमयी सातमंजिली साधना सह समाधि गुफा, मीलों तक फैली चट्टानों व ऊंचे नीचे टीलों की सुंदर वादियां, हरीतिमा संवर्द्धन के तहत सघन वृक्षारोपण की हरियाली आदि का अवलोकन करते हुए शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें सतबहिनी झरना तीर्थ के इतिवृत से भी परिचित कराया गया। प्रधानाचार्य अमित तिवारी ने कहा कि इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक शिक्षा -एक्सपेरिएंसल लर्निंग- प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ-साथ आपसी समन्वय, अनुशासन, सहयोग और समूह में कार्य करने की भावना को भी सीखा। यात्रा के मार्ग में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पौधों, पेड़ों एवं फसलों का अवलोकन किया। जिससे उन्हें पर्यावरण एवं कृषि से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

इस शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार तिवारी ने किया। उनके साथ शिक्षक-शिक्षिकाएँ युगल विश्वकर्मा, रजत राय, अखिलेश तिवारी, धर्मेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, शुभ्रा पांडेय, सुमन तिवारी, स्वीटी उपाध्याय, रौशन उपाध्याय, प्रवीण केशरी, रूपम दुबे, रुक्मिणी द्विवेदी, रीना कुमारी, सुनीता सिंह, रूपा केशरी सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य अमित कुमार तिवारी ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक होते हैं तथा उन्हें प्रकृति, संस्कृति और समाज से जोड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। भ्रमण के उपरांत सभी विद्यार्थी सुरक्षित एवं उत्साहपूर्वक विद्यालय लौटे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media