स्वामी विवेकानंद की बातें हर क्षण प्रासंगिक हैं: रितेश


आशुतोष रंजन
गढ़वा

भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर मनाया गया,राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रण फाॅर इंडिया कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ प्रतियोगिता झुरा गांव के बिच में बाईपास फाॅर लेन पर आयोजित किया गया,कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया,मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के युवाओं और बच्चों को अलग अलग श्रेणी में भगवा वस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया,कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने स्वामी विवेकानंद अमर रहें,स्वामी विवेकानंद का क्या संदेश,सक्षम सुंदर भारत देश,जैसे कई नारे लगाए गए,मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में मोहीत उरांव प्रथम,विक्की चौधरी को द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार अजीत चौधरी ने प्राप्त किया,वहीं बच्चे प्रतिभागी में प्रथम स्थान दिव्या कश्यप,द्वितीय मंजित चंद्रवंशी एवं तृतीय श्रेणी का पुरस्कार आदर्श कुमार ने प्राप्त किया,दौड़ में शामिल मुख्य रूप से अनिल तिवारी को अच्छे धावक के रुप में सम्मानित किया गया।

युवाओं के आदर्श हैं स्वामी जी: – कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं,उनके पदचिन्हों पर चलकर भारत विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है,कहा कि स्वामी विवेकानंद शिकागो के विश्व धर्म संसद में भारत की सनातन संस्कृति कला हिन्दू धर्म के बारे में लोगों को बताया था,पुरी दुनिया में भारत का डंका बजा कर स्वामी विवेकानंद ने भारत को विश्व गुरु बनाया था।

स्वामी विवेकानंद की बातें हर क्षण प्रासंगिक हैं: – भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि भाजयुमो स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाता है,उसी कड़ी में राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को जो संदेश दिया है कि उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको नहीं इस संदेश को युवा अपने जीवन का आदर्श बनाएं।

स्वामी जी के बताए रास्ते का अनुसरण करें युवा: – गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर अनवरत चलने का प्रण लेना होगा,तभी राष्ट्र का उत्थान हो सकता है,स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन में अनेकों कठिनाइयों का सामना किया लेकिन वे कभी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए।

अपने आप को राष्ट्र को समर्पित करने की ज़रूरत: – भाजयुमो जिला महामंत्री सह कार्यक्रम संयोजक विकास तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने राष्ट्र के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था,उनके जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहीए,भारत विश्व गुरु तभी बनेगा जब युवा स्वामी जी द्वारा बताए मार्ग पर चलकर खुद को देश के लिए खड़ा करेंगे।

इनकी भी रही मौजूदगी: – कार्यक्रम का संचालन गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने किया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय,नवीन जायसवाल,प्रिंस तिवारी ओमप्रकाश पासवान, बिपिन तिवारी,प्रियरंजन तिवारी, रवि राऊत,रंजीत कुमार,पियुष तिवारी,ब्रजेश उपाध्याय,आलोक तिवारी,शनि कुमार,अंजनी तिवारी,काजु कुमार,रितेश कुमार सहित कई लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।