मंत्री ने 60 हज यात्रियों को उपहार प्रदान कर किया स्वागत


आशुतोष रंजन
गढ़वा

शहर के मदरसा में गुरुवार को हज यात्रियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा जिला से हज पर जाने वाले सभी 60 यात्रियों को उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी हज यात्रियों एवं आगंतुकों के लिए दावत का भी आयोजन किया। मंत्री ने हज यात्रियों को यात्रा के दौरान काम आने वाली वस्तुएं ड्राई फ्रूट,शॉल आदि उपहार स्वरूप प्रदान किया।

पिछले 12 वर्षों से गंगा जमुनी तहज़ीब को कर रहा हूं जीवंत: – मौके पर मंत्री ने कहा कि वो पिछले करीब 12 वर्षों से हज यात्रियों को सम्मानित करते हुए उपहार प्रदान कर हज यात्रा के लिए रवाना करते आ रहे हैं। साथ ही शिव भक्तों को भी बोल बम एवं अन्य तीर्थ यात्रियों को तीर्थ यात्रा पर भेजते हैं। कहा कि सामाजिक,धार्मिक आदि सेवा कार्य करना उनकी आदत में शुमार है। इस प्रकार के सेवा कार्य वो किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं बल्कि आत्मसंतुष्टि के लिए किया करते हैं। इन सेवा कार्यों से उन्हे बहुत ही सुखद अनुभूति होती है। कहा कि आज देश में लोकतंत्र का माखौल उड़ाया जा रहा है। हमारा देश दुनिया का सबसे खूबसूरत देश है। यहां सभी जाति,धर्म एवं संप्रदाय के लोग आपस में मिलजुल कर आपसी प्रेम एवं सद्भावना के साथ रहते हैं। सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के साथ मिलकर पर्व,त्योहार मनाते हैं। यहां विविधता में एकता एक मिसाल है। मंत्री ने सभी हज यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वो हज यात्रा पर दुआ करें कि अपने देश की इस खूबसूरती को किसी की नजर ना लगे। साथ ही देश की एकता,अखंडता,सुख एवं समृद्धि के साथ-साथ उनके लिए भी यह दुआ करें कि वे हमेशा सबों की सेवा कर सकें।

ये भी रहे मौजूद: – इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी,सीओ कुमार मयंक भूषण, समाजसेवी डॉक्टर यासीन अंसारी,झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे,जिलाध्यक्ष तनवीर आलम,विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू,अनिता दत्त,पार्टी की महिला मोर्चा जिला संयोजक रेखा चौबे, सह संयोजक चंदा देवी,मदनी खान,केंद्रीय नेता सह सरकारी अधिवक्ता परेश तिवारी, आशुतोष पांडेय,अविनाश दुबे,नवीन तिवारी,प्रियम सिंह, राजा सिंह,डा. असजद अंसारी,डा.अरशद अंसारी,छुन्नू कुरैशी,मुखिया शरीफ अंसारी,हाजी निजामुद्दीन, दिलीप गुप्ता,आराधना सिंह,डा. जियाउल हक,गुरुदत्त सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।